Chandigarh Bee Attack News: हरियाणा सिविल सचिवालय के कर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला
Chandigarh Bee Attack News: हरियाणा सिविल सचिवालय के कर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला
Published : Feb 18, 2025, 3:41 pm IST
Updated : Feb 18, 2025, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Civil Secretariat Bee Attack viral news in hindi
Haryana Civil Secretariat Bee Attack viral news in hindi

इस दौरान सचिवालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई

Chandigarh Bee Attack News In Hindi: चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय पर मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए। घायलों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीएसआईएफ) के दो जवान भी शामिल हैं। घायल सुरक्षाकर्मियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर रूप से घायल CISF कर्मी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, अन्य लोग सचिवालय के अंदर चले गए। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और जल्द ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

सचिवालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो क्लिप में CISF के जवानों को अपनी जैकेट से मधुमक्खियों को भगाकर एक अधिकारी की सुरक्षा करते देखा जा सकता है। बाद में, अधिकारी अपनी कार में भागने में सफल रहा।

( For More News Apart From Haryana Civil Secretariat Bee Attack viral News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM