पंजाब में PRTC-PUNBUS की हड़ताल खत्म; इन मांगों पर बनी सहमति

खबरे |

खबरे |

पंजाब में PRTC-PUNBUS की हड़ताल खत्म; इन मांगों पर बनी सहमति
Published : Sep 20, 2023, 6:01 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 6:01 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

, पंजाब सरकार के साथ बैठक का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोडवेज कर्मचारी पंजाब सरकार से नाराज हैं.

चंडीगढ़: पंजाब में सुबह से जारी पीआरटीसी और पनबस की हड़ताल खत्म हो गई है. पंजाब के परिवहन मंत्री ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की कुछ मांगें मान ली हैं. जबकि अन्य मांगों को लेकर 29 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दोबारा बैठक होगी।

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी देने की बात कही. इसके अलावा रोष प्रदर्शन में शामिल होने के बाद जिन कंडक्टर और ड्राइवरों समेत अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया, उन्हें भी अगले 15 दिन में बहाल कर दिया जाएगा।

दरअसल, पंजाब सरकार के साथ बैठक का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोडवेज कर्मचारी पंजाब सरकार से नाराज हैं. इसके चलते वे आज सुबह से हड़ताल पर जा रहे थे, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू समेत चार राज्यों की लॉन्ग रूट की बस सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं, जिन्हें अब शुरू कर दिया गया है.

 पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि उनकी पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ बैठक हुई. बैठक के बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर पहले से ही काम चल रहा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्त करने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि ब्लैक लिस्टेड कर्मचारियों को मौका दिया जाएगा.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM