Chandigarh CCTV News: शहर में लगेंगे 2000 सीसीटीवी कैमरे, जल्द टेंडर
Chandigarh CCTV News: शहर में लगेंगे 2000 सीसीटीवी कैमरे, जल्द टेंडर
Published : Sep 20, 2024, 1:59 pm IST
Updated : Sep 20, 2024, 1:59 pm IST
SHARE ARTICLE
2000 CCTV cameras will be installed in the city, tender soon news in hindi
2000 CCTV cameras will be installed in the city, tender soon news in hindi

पुलिस विभाग ने करीब छह महीने पहले सीसीटीवी को लेकर प्रस्ताव भेजा था

Chandigarh CCTV News In Hindi: अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके, इसके लिए शहर में 2000 नए सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव पुलिस विभाग ने स्मार्ट सिटी को भेजा था। करीब छह माह पहले भेजे गए इस प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी से मंजूरी मिल गई है और अब इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

ये कैमरे लगने के बाद शहर के उन हिस्सों पर भी पुलिस की हर निगरानी शुरू हो जाएगी, जहां अब तक सीसीटीवी नहीं लगे हैं। खास बात यह है कि पुलिस के भेजे गए प्रस्ताव में 'सेक्टरों के अंदरूनी हिस्सों में भी सीसीटीवी लगाए जाने की योजना है।

कोई भी वारदात होने के बाद अपराधियों को पकड़ने में सीसीटीवी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहर में करीब 2100 कैमरे लगे हुए हुए हैं। इन सीसीटीवी को इंटीग्रेटिड कंट्रोल कमांड सेंटर (आइसीसीसी) की ओर से आपरेट किया जाता है। मार्च 2022 से फरवरी 2023 के बीच के आकड़ों की बात करें, तो 250 से ज्यादा आपराधिक मामले सुलझाए गए थे। मगर अब भी शहर के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं।

सड़क हादसों में आई कमी

गौर हो कि शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी से हर साल लाखों चालान किए जा रहे हैं। इसके कारण लोग वाहन चलाते समय नियम तोड़ते समय हिचकते हैं। इसका परिणाम है कि सड़क हादसों में कमी आई है। लोग अपने वाहनों की- गति को सीमित रखते हैं। चौराहों पर सीसीटीवी लगने के बाद वहां पुलिस को भी तैनात नहीं करना पड़ेगा।

(For more news apart from 2000 CCTV cameras will be installed in the city, tender soon news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM