Chandigarh Weather News: बारिश नहीं होने से शहर बढ़ने लगा पारा सामान्य से ज्यादा हुआ तापमान
Chandigarh Weather News: बारिश नहीं होने से शहर बढ़ने लगा पारा सामान्य से ज्यादा हुआ तापमान
Published : Sep 20, 2024, 1:40 pm IST
Updated : Sep 20, 2024, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Due To Lack Of Rain The Temperature Started Rising In The Chandigarh City News In Hindi
Due To Lack Of Rain The Temperature Started Rising In The Chandigarh City News In Hindi

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं, मौसम रहेगा साफ, निकलेगी धूप

Chandigarh Weather News In Hindi: शहर में बारिश नहीं होने की वजह से अधिकतम तापमान अब धीरे- धीरे बढ़ने लगा है। वीरवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। सुबह बूंदाबांदी हुई लेकिन दोपहर में तेज धूप रही। अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई।

इस दौरान महज 0.5 एमएम पानी ही आसमान से बरसा। इस सीजन में 1 जून से लेकर अब तक 711.9 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 13 फीसदी कम है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को कुछ देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन ज्यादातर समय मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

(For more news apart from Due To Lack Of Rain The Temperature Started Rising In The Chandigarh City news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM