योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं :CM खट्टर ने लोगों से की अपील

खबरे |

खबरे |

योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं :CM खट्टर ने लोगों से की अपील
Published : Jun 21, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार - @mlkhattar
फोटो साभार - @mlkhattar

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को लोगों से कहा कि वे दिन में कम से कम आधा घंटा योग कर इसे अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।  खट्टर ने योग दिवस पर पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''हम अन्य लोगों को योग के लिए तभी प्रेरित कर सकते हैं जब हम स्वयं योग करते हों। ''

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।

खट्टर ने कहा, ''स्वस्थ रहने के लिए, हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।'' उन्होंने कहा कि सभी को हर रोज कम से कम 30 से 40 मिनट तक योग जरूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार योग के प्रचार के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।.

योग दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग ने भारतीय संस्कृति को विश्व से जोड़ा है। हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ भी उनके साथ मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री और यहां के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के साथ भाजपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने योगाभ्यास समारोह में भाग लिया। वहीं, राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM