डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा
Published : Jan 22, 2023, 10:32 am IST
Updated : Jan 22, 2023, 10:32 am IST
SHARE ARTICLE
Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim released from jail on parole for 40 days
Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim released from jail on parole for 40 days

डेरा प्रमुख अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सज़ा काट रहा है। उसे तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल पर हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से शनिवार को रिहा किया गया। रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को दोपहर में जेल से रिहा किया गया।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा।.

डेरा प्रमुख अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सज़ा काट रहा है। उसे तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को बताया था, “पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है। यह नियमानुसार है।’’

डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था। सूत्रों ने बताया कि अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है।

अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल अवधि के दौरान, 55 वर्षीय सिरसा डेरा प्रमुख ने बरनावा आश्रम में "सत्संग" के कई ऑनलाइन सत्र आयोजित किए थे। इनमें से कुछ सत्रों में हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भाग लिया था।

अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा, उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से बमुश्किल दो सप्ताह पहले सात फरवरी 2022 से तीन सप्ताह की फरलो दी गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM