Chandigarh Knife crime news: कक्षा 9 के युवक पर चाकू से हमला, 3 गिरफ्तार
Chandigarh Knife crime news: कक्षा 9 के युवक पर चाकू से हमला, 3 गिरफ्तार
Published : Mar 22, 2024, 3:49 pm IST
Updated : Mar 22, 2024, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Knife attack on class 9 youth, 3 arrested, Chandigarh news in hindi
Knife attack on class 9 youth, 3 arrested, Chandigarh news in hindi

सेक्टर 39 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर एक पार्क में कक्षा 9 के 15 वर्षीय छात्र को तीन युवकों द्वारा चाकू मारा गया था।

Chandigarh Knife crime news: चंडीगढ़ सेक्टर-39 में बुधवार को हुए हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में पुलिस ने एक किशोर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इन युवकों ने किसी कहासुनी के चलते एक युवक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 39 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर एक पार्क में कक्षा 9 के 15 वर्षीय छात्र को तीन लोगों द्वारा चाकू मारने के एक दिन बाद, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मामले में जांच तेज कर दी है।

वहीं पकड़े गए युवकों की पहचान मलोया कालोनी निवासी तुषार, कृष्णा और अभिषेक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक महीने पहले उनका स्टूडेंट के साथ झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने उस पर हमला किया था।

खैर इस मामले में पीड़ित के बाजू में चाकू लगने के कारण उसका पीजीआईएमईआर में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने हमलावरों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं। बहरहाल पुलिस इस मामले में जांच के बाद युवकों पर कार्रवाई करेगी।

(For more news apart from Knife attack on class 9 youth, 3 arrested, Chandigarh news In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM