Colonel Baath Case: कर्नल बाठ मामले में आरोपी इंस्पेक्टर रोनी सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका

खबरे |

खबरे |

Colonel Baath Case: कर्नल बाठ मामले में आरोपी इंस्पेक्टर रोनी सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Published : May 23, 2025, 5:05 pm IST
Updated : May 23, 2025, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 Colonel Pushpinder Singh Baath case Update Inspector Ronny Singh News In Hindi
Colonel Pushpinder Singh Baath case Update Inspector Ronny Singh News In Hindi

हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Colonel Pushpinder Singh Baath case Update Inspector Ronny Singh News In Hindi: कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से जुड़े चर्चित मामले में आरोपी इंस्पेक्टर रोनी सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि इस मामले में रोनी सिंह सहित कुल पांच पुलिस अधिकारी आरोपी हैं, जिनमें सभी इंस्पेक्टर रैंक के हैं।

यह मामला 22 मार्च 2025 को तब दर्ज किया गया था जब कर्नल बाठ की शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि इन पुलिस अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गलत तरीके से कार्रवाई की थी, जिसकी पुष्टि के बाद मामला दर्ज हुआ।

इससे पहले 11 अप्रैल 2025 को पटियाला की जिला अदालत ने भी इंस्पेक्टर रोनी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट से भी राहत न मिलने के बाद रोनी सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि, हाईकोर्ट का विस्तृत आदेश आना अभी बाकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन आधारों पर कोर्ट ने जमानत याचिका को अस्वीकार किया है।

यह मामला पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है, और अब निगाहें इस पर रहेंगी कि आगे की जांच में क्या नया सामने आता है।

(For More News Apart From Colonel Pushpinder Singh Baath case Update Inspector Ronny Singh News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi) 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM