AAP ने हरियाणा संगठन का किया ऐलान, सांसद सुशील गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष
AAP ने हरियाणा संगठन का किया ऐलान, सांसद सुशील गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष
Published : May 25, 2023, 1:05 pm IST
Updated : May 25, 2023, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP announces Haryana organization, MP Sushil Gupta becomes state president
AAP announces Haryana organization, MP Sushil Gupta becomes state president

हाल के वर्षों में सुशील कुमार गुप्ता राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं।

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि हाल के वर्षों में सुशील कुमार गुप्ता राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं।

आप के राष्ट्रीय संगठन सचिव संदीप पाठक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ संक्षिप्त जुड़ाव के बाद आप में शामिल होने वाले हरियाणा के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पत्रकार से नेता बने अनुराग ढांडा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा के पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता सैनी पिछले साल मार्च में आप में शामिल हुए थे। चौधरी निर्मल सिंह को आप का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

आप की हरियाणा इकाई द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पार्टी राज्य में अपना आधार और मजबूत करना चाहती है। हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM