Chandigarh News: चंडीगढ़ में मानसून के लिए करना होगा 48 घंटे इंतजार, भारी बारिश का अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: चंडीगढ़ में मानसून के लिए करना होगा 48 घंटे इंतजार, भारी बारिश का अलर्ट
Published : Jun 30, 2024, 3:37 pm IST
Updated : Jun 30, 2024, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh wait 48 hours for monsoon news in hindi
Chandigarh wait 48 hours for monsoon news in hindi

इस दौरान अगले 48 घंटों में मानसून के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

Chandigarh News In Hindi: सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। गोर हो कि इस बार पड़ने वाली गर्मी से शहर के लोग काफी परेशान है। बीते दिनों भी बादलों ने शहर के लोगों को बेहद परेशान किया। क्योंकि इस दौरान बारिश तो नहीं हुई लेकिन शहर में पड़ी बौछार से और उमस हो गई थी।

लेकिन इस दौरान अगले 48 घंटों में मानसून के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी

बारिश नहीं होने से तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया। जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। पहले 27 जून तक मानसून आने की उम्मीद जताई गई थी।

60 मिमी से ज्यादा भारी बारिश की संभावना

हालांकि, मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को 60 मिमी से ज्यादा भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही अगले तीन-चार दिनों तक हर दिन बारिश होने की संभावना है। साथ ही मानसून आने पर शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पटियाला राव समेत सभी प्वाइंटों का निरीक्षण किया है। सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा रखने का काम भी चल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार चंडीगढ़ में अच्छी बारिश होगी। हालांकि, इस बार जून महीने में बहुत कम बारिश हुई है। पहले जून में 149.9 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस साल अब तक 11.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 92 फीसदी कम है।

भारी बारिश के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को हिदायत दी गई है कि कटी हुई फसल को खुले में न रखें। जलजमाव वाले इलाकों में जाने से बचें। कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों। पेड़ों के नीचे खड़े न रहें। बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं।

(For more news apart from Chandigarh wait 48 hours for monsoon News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM