Car fire news:चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर कार में लगी आग, बाल-बाल बची जान

खबरे |

खबरे |

Car fire news:चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर कार में लगी आग, बाल-बाल बची जान

By : DISHANT

Published : Mar 31, 2024, 1:41 pm IST
Updated : Mar 31, 2024, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Car caught fire on Chandigarh-Kharar highway, narrowly saved life news
Car caught fire on Chandigarh-Kharar highway, narrowly saved life news

बोनट में आग लगने से पूरी कार बीच सड़क में धू-धू कर जलती नजर आई।

Chandigarh-Kharar Highway Car fire news in hindi: चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर फ्लाईओवर पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट में आग लगने से पूरी कार बीच सड़क में धू-धू कर जलती नजर आई। इसी बीच कार सवार लोगों ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

हालांकि, इस दौरान आग लगने के कारण पूरी कार जलकर राख हो गई। इसके साथ ही आग से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। वहीं मामले में सूत्रों के मुताबिक कार में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Accident news: उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो

वहीं हादसा उस समय हुआ जब कार फ्लाईओवर के ठीक बीच में थी। कार मोहाली से रोपड़ जा रही थी। कार सवार युवकों ने काफी होशियारी दिखाई। वहीं कार में आग लगने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे कार को किनारे पर रोका, जिससे उनकी जान बच गई।

गौर हो कि ये कई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ट्राइसिटी में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के दिनों में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

(For more news apart from Car caught fire on Chandigarh-Kharar highway news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM