US ट्रेड डील पर Piyush Goyal ने विपक्ष को घेरा, Rahul Gandhi को बताया देश को गुमराह करने वाला
US ट्रेड डील पर Piyush Goyal ने विपक्ष को घेरा, Rahul Gandhi को बताया देश को गुमराह करने वाला
Published : Feb 4, 2026, 3:00 pm IST
Updated : Feb 4, 2026, 3:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Piyush Goyal slams Rahul Gandhi’s ‘negative mentality’ over India-US trade deal opposition
Piyush Goyal slams Rahul Gandhi’s ‘negative mentality’ over India-US trade deal opposition

उन्होंने राहुल गांधी को नकारात्मक सोच का प्रतीक बताते हुए कहा है कि वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

Piyush Goyal slams Rahul Gandhi: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस डील से हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और हर क्षेत्र की मजबूती सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर पीयूष गोयल ने विपक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच वाले नेता आज देश को भ्रमित करने और गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि वह झूठ और फरेब के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस डील पर संसद में चर्चा करने वाले थे, लेकिन विपक्ष की कार्रवाई को देश ने देखा है। पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी का देश की प्रगति में कोई दिलचस्पी नहीं है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है, लेकिन उनका इसमें कोई योगदान या रुचि नहीं है। 

पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि जिस तरह यूपीए सरकार के समय भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर किया गया था, उसे फ्रेज़ाइल फाइव इकोनॉमी बना दिया गया था और महंगाई के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि विकास की यात्रा ठप हो गई थी। अगर उनका वश चले, तो वे भारत को फिर से उसी तरह देखना चाहेंगे।

पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत का कोई नागरिक खुद को उनकी इस भ्रामक सोच के साथ जोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक सोच के प्रतीक हैं और उनकी इस सोच से जुड़कर डीएमके, टीएमसी और सपा के नेताओं ने भारत के उज्ज्वल भविष्य और युवाओं को मिल रहे नए अवसरों के रास्ते में बाधा डाली है।

पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे उद्योग जो तेजी से प्रगति के लिए तत्पर हैं, अमेरिका से हमें जो नए-नए क्षेत्रों में मदद मिल सकती है और लाखों करोड़ के निवेश को आकर्षित किया जा सकता है, उस पर राहुल गांधी को क्या ऐतराज है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की प्रगति से नफरत है। उन्हें हमारी बहनें, युवा और युवतियों भी रास नहीं आते, क्योंकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य उनसे नहीं देख पा रहे हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि देश की जनता को इसका जवाब देना पड़ेगा कि इस नकारात्मक सोच के पीछे राहुल गांधी वास्तव में क्या चाहते हैं। 

पीयूष गोयल ने कहा कि मैं राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों और नेताओं की निंदा करता हूँ, जो इस तरह की नकारात्मक और ओछी सोच फैलाने का काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य भारत के उज्ज्वल भविष्य को रोकना है। पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर तरह से राजनीतिक अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं और संसद में पूरे देश ने उनका रवैया देखा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारी सेना पर भरोसा नहीं करते, उनके ऊपर सवाल उठाते हैं और हमारे उद्योग जगत के भविष्य को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।

(For more news apart from Piyush Goyal slams Rahul Gandhi’s ‘negative mentality’ over India-US trade deal opposition news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi) 

Tags: piyush goyal, rahul gandhi, india us trade deal, india us economic partnership, rahul gandhi opposition, piyush goyal slams rahul gandhi, india us trade agreement news, india us trade deal 2026, rahul gandhi negative thinking, opposition reaction india us trade deal, indian politics news today, parliament debate india us deal, indian economy news, trade deal india usa, political controversy india, rozanaspokesman hindi, पीयूष गोयल, राहुल गांधी, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी, राहुल गांधी विपक्ष, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर हमला बोला, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की खबरें, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2026, राहुल गांधी की नकारात्मक सोच, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष की प्रतिक्रिया, भारतीय राजनीति की आज की खबरें, संसद में भारत-अमेरिका समझौते पर बहस, भारतीय अर्थव्यवस्था की खबरें, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, भारत में राजनीतिक विवाद, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM