Armed Forces Flag Day: PM मोदी ने सशस्त्र बल झंडा दिवस पर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को किया सलाम

खबरे |

खबरे |

Armed Forces Flag Day: PM मोदी ने सशस्त्र बल झंडा दिवस पर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को किया सलाम
Published : Dec 7, 2025, 12:59 pm IST
Updated : Dec 7, 2025, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi saluted the soldiers engaged in protecting the country on Armed Forces Flag Day.
PM Modi saluted the soldiers engaged in protecting the country on Armed Forces Flag Day.

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में अधिकतम योगदान देने की भी अपील की।

Armed Forces Flag Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर देश की तीनों सेनाओं के वीर जवानों के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का अनुशासन, संकल्प और अदम्य साहस न केवल देश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि नागरिकों के मनोबल को भी सुदृढ़ बनाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनिकों की देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने देशवासियों से सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में अधिकतम योगदान देने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर हम उन वीर पुरुषों और महिलाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो अटूट साहस के साथ देश की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, संकल्प और अदम्य साहस हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा की मजबूत ढाल है। उनका समर्पण कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण है। आइए, हम सभी सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में योगदान दें।

(For more news apart from PM Modi saluted the soldiers engaged in protecting the country on Armed Forces Flag Day news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM