खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi से मिलने के बाद मोहम्मद दीपक का बड़ा बयान: हिम्मत पहले से चार गुना बढ़ी
Published : Feb 23, 2026, 7:31 pm IST
Updated : Feb 23, 2026, 7:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak After Kotdwar Row
Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak After Kotdwar Row

दीपक ने कहा कि उनकी हिम्मत अब चार गुना बढ़ गई है।

 Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak After Kotdwar Row news in Hindi: उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक सुर्खियों में हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद विवादों में आए दीपक के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे।

मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि उत्तराखंड के भाई 'मोहम्मद दीपक' से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा में एकता और साहस की यही भावना होनी चाहिए और हर इंसान बराबर है—यही भारतीयता की असली पहचान है।

मुलाकात के बाद दीपक कुमार ने कहा, "मेरे पास पहले से ही हिम्मत थी, लेकिन अब वह चार गुना बढ़ गई है।" उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी का फोन और उनसे मिलना इस बात का संकेत है कि किसी ने उनकी बात को समझा। दीपक ने कहा, "मैंने हमेशा सही के लिए आवाज उठाई है, किसी गलत मकसद से नहीं। आज मुझे एहसास हुआ कि मैंने सही काम के लिए आवाज उठाई।"

दरअसल, 26 जनवरी को कोटद्वार के एक बाजार में हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार पर दुकान के नाम से 'बाबा' शब्द हटाने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई। इसी दौरान दीपक ने कथित तौर पर इसका विरोध किया। बहस के बीच जब उनसे उनका नाम पूछा गया, तो उन्होंने खुद को 'मोहम्मद दीपक' बताया। यही बयान बाद में चर्चा का केंद्र बन गया। कुछ लोगों ने इसे सामाजिक सद्भाव का संदेश माना, जबकि कुछ संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामला स्थानीय विवाद से बाहर निकलकर राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया।

दीपक के अनुसार, 31 जनवरी को कुछ संगठनों के लोग उनके जिम के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया, लेकिन इसके बाद माहौल बदल गया। उन्होंने बताया कि पहले उनके जिम में रोजाना करीब 150 सदस्य आते थे, जो अब घटकर केवल 12-15 रह गए हैं। कई पुराने सदस्य फोन कर कह रहे हैं कि वे स्थिति सामान्य होने पर ही वापस आएंगे।

दीपक का जिम किराए की इमारत की दूसरी मंजिल पर संचालित होता है, जिसका मासिक किराया 40 हजार रुपये है। इसके अलावा, छह महीने पहले बनवाए गए घर की 16 हजार रुपये की ईएमआई भी चुकानी पड़ती है। उनका कहना है कि जिम ही परिवार की एकमात्र आय का स्रोत है और सदस्यों की संख्या घटने से आमदनी पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा, "मशीनें चलती हैं तो घर चलता है।" विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 वरिष्ठ वकीलों ने उनके जिम की एक साल की सदस्यता लेकर समर्थन जताया, जिसे दीपक ने मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया।

परिवार भी प्रभावित

पूरा विवाद दीपक के परिवार पर भी असर डाल रहा है। उनके मुताबिक तनाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उनकी बेटी ने कुछ दिनों तक स्कूल जाना बंद कर दिया था। हालांकि अब वह फिर से स्कूल जाने लगी है। दीपक कहते हैं कि वह किसी विवाद में शामिल नहीं होना चाहते; उनका मकसद सिर्फ अपना जिम चलाना और परिवार का पालन-पोषण करना है।

(For more news apart from Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak After Kotdwar Row news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM