CJI शपथ ग्रहण: जस्टिस सूर्यकांत 53वें मुख्य न्यायाधीश बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी भी मौजूद

खबरे |

खबरे |

CJI शपथ ग्रहण: जस्टिस सूर्यकांत 53वें मुख्य न्यायाधीश बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी भी मौजूद
Published : Nov 24, 2025, 11:59 am IST
Updated : Nov 24, 2025, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Justice Surya Kant takes oath as the 53rd Chief Justice of India
Justice Surya Kant takes oath as the 53rd Chief Justice of India

जस्टिस सूर्यकांत CJI भूषण आर. गवई की जगह लेंगे।

CJI  Surya Kant Oath Ceremony Latest News Hindi: जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीने का होगा। वे वर्तमान CJI भूषण आर. गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें CJI के रूप में शपथ दिलाई। (Justice Surya Kant takes oath as the 53rd Chief Justice of India news in hindi) 

CJI भूषण आर. गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत अगले CJI के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने अनुमोदन करते हुए उन्हें देश का 53वां CJI नियुक्त किया।

PM मोदी भी मौजूद 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद रहे। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को CJI नियुक्त किया गया था और वे 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।

दरअसल CJI बी आर गवई 65 साल के पूरे हो गए हैं, जिसके चलते अब वो सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में CJI का पद छोड़ने से पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज को अगला CJI बनाने की परंपरा जारी रखी और जस्टिस सूर्यकांत को अपना उत्तराधिकारी चुना है।

10 फरवरी 1962 क हरियाणा के हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। वो हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। जस्टिस सूर्यकांत कई महत्वपूर्ण मामलों में सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सदस्य रह चुके हैं। अनुच्छेद 370 को रद्द करने से लेकर बिहार में SIR से जुड़े मामलों तक, उन्होंने कई बड़े फैसले सुनाए हैं। इसके तहत उन्होंने चुनाव आयोग को SIR के दौरान निकाले गए 65 लाख वोटरों की सूची जारी करने का आदेश भी दिया था।

(For more news apart from Justice Surya Kant takes oath as the 53rd Chief Justice of India news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM