Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी,जान लें DMRC का अपडेट

खबरे |

खबरे |

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी,जान लें DMRC का अपडेट
Published : Aug 29, 2025, 11:21 am IST
Updated : Aug 29, 2025, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Services on Delhi Metro's Yellow Line affected in the morning News in Hindi
Services on Delhi Metro's Yellow Line affected in the morning News in Hindi

डीएमआरसी ने येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी की घोषणा की है।

Delhi Metro News in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह  मेट्रो की सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई हैं। जिससे लोगों के दफ्तर और स्कूल जाने के समय ‘येलो लाइन’ पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी ने येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी की घोषणा की है।

अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच ट्रेन विलंब से चल रही हैं, जबकि अन्य सभी मार्गों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

कई यात्रियों ने शिकायत की कि इस व्यवधान के कारण विश्वविद्यालय से गुरु तेग बहादुर नगर तक पहुंचने में उन्हें 50 मिनट लग गए, जबकि आम दिनों में यह यात्रा महज एक से डेढ़ मिनट में पूरी हो जाती है। कई लोगों ने यह भी कहा कि इसके कारण उन्हें समय पर दफ्तर और स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और प्रभावित हिस्से में संचालन को पूरी तरह सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।

हालांकि DMRC ने अभी तक इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं किया । अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. मेट्रो सेवा में देरी की वजह से पैसेंजर्स में अफरा-तफरी का माहौल है। सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग इसकी वजह से परेशान हो गए हैं।

(For more news apart from Services in Delhi Metro's Yellow Line affected in the morning News in Hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM