नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, आपराधिक साजिश का आरोप

खबरे |

खबरे |

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, आपराधिक साजिश का आरोप
Published : Nov 30, 2025, 5:28 pm IST
Updated : Nov 30, 2025, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi, Mother Sonia Charged With Criminal Conspiracy In National Herald Case
Rahul Gandhi, Mother Sonia Charged With Criminal Conspiracy In National Herald Case

नेशनल हेराल्ड केस में दर्ज FIR में छह और नाम शामिल।

New Delhi: नेशनल हेराल्ड मामले में एक नई FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कांग्रेस नेता **राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप में यह FIR दर्ज की है। (Rahul Gandhi, Mother Sonia Charged With Criminal Conspiracy In National Herald Case news in hindi) 

FIR के अनुसार, यह आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड)** को धोखाधड़ी से अपने नियंत्रण में लेने के लिए आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) रची गई।यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ साझा की थी। PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी भी एजेंसी को अनुसूचित अपराध दर्ज करनेके लिए निर्देश दे सकती है।

FIR में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं. साथ ही तीन कंपनियों में AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd का नाम शामिल है।

क्या हैं आरोप?

डोटेक्स कोलकाता की एक कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने Young Indian को 1 करोड़ रुपये दिए थे। आरोप है कि इसी लेन-देन की सहायता से Young Indian ने कांग्रेस को 50 लाख रुपये का भुगतान कर लगभग 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण हासिल कर लिया।

(For more news apart from Rahul Gandhi, Mother Sonia Charged With Criminal Conspiracy In National Herald Case news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM