गुजरात चुनाव 2022 : अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 30 किमी. लंबा रोड शो
गुजरात चुनाव 2022 : अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 30 किमी. लंबा रोड शो
Published : Dec 1, 2022, 11:01 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Election 2022: Prime Minister Modi will do 30 km in Ahmedabad. long road show
Gujarat Election 2022: Prime Minister Modi will do 30 km in Ahmedabad. long road show

पहले चरण के चुनाव के तहत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है. बाकी 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा.

अहमदाबाद :   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा रोडशो करेंगे। अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान होगा।

पहले चरण के चुनाव के तहत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है जबकि अहमदाबाद शहर की 16 सीटों समेत बाकी की 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मोदी का विशाल रोडशो दोपहर को अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र में नरोदा गाम इलाके से शुरू होगा और शाम को पश्चिमी क्षेत्र के चांदखेड़ा इलाके में आईओसी सर्किल पर खत्म होगा।

रोडशो हीरावाड़ी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दानीलीमदा, जीवराज पार्क, घाटलोडिया, नरनपुरा और साबरमती समेत शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा। विज्ञप्ति के अनुसार, यह रोडशो गांधीनगर-दक्षिण सीट के साथ ही अहमदाबाद शहर की 13 सीटों से गुजरेगा।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM