गुजरात चुनाव 2022 : गुजरात में पहले चरण के 89 सीटों के लिए मतदान शुरू
गुजरात चुनाव 2022 : गुजरात में पहले चरण के 89 सीटों के लिए मतदान शुरू
Published : Dec 1, 2022, 9:41 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 9:41 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Election 2022: Voting begins for 89 seats in first phase in Gujarat
Gujarat Election 2022: Voting begins for 89 seats in first phase in Gujarat

ज्य में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं।

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान  गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। राज्य में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं। पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने बताया कि 14,382 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जिनमें से 3,311 शहरी और 11,071 ग्रामीण इलाके हैं। उसने बताया कि मतदान पर करीबी नजर रखने के लिए 13,065 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया जा रहा है।

गुजरात में 27 वर्ष तक शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है। अगर वह कामयाब होती है तो वाम मोर्चे की सरकार के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी जिसने 2011 तक लगातार सात बार पश्चिम बंगाल चुनाव जीता था।.

इस बार भाजपा का मुकाबला न केवल अपनी पारंपरिक विरोधी कांग्रेस से है बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) से भी है जो अपने आप को मुख्य विपक्षी दल साबित करने के प्रयास में जुटी है।

भाजपा और कांग्रेस सभी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप 88 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM