गुजरात चुनाव : चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी की मूंछो का क्या है राज ?
गुजरात चुनाव : चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी की मूंछो का क्या है राज ?
Published : Dec 1, 2022, 2:39 pm IST
Updated : Dec 1, 2022, 2:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Election: What is the secret of the mustache of Maganbhai Solanki who is contesting the election?
Gujarat Election: What is the secret of the mustache of Maganbhai Solanki who is contesting the election?

मिलिए साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी से, जिन्हें लोग उनकी ढाई फुट लंबी मूंछों की वजह से पहचानते हैं।

हिम्मतनगर : गुजरात के हिम्मतनगर में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी की उम्मीदवारी से ज्यादा उनकी ढाई फुट लंबी मूछों की चर्चा हो रही है।

मिलिए साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मगनभाई सोलंकी (57) से, जिन्हें लोग उनके नाम से ज्यादा उनकी ढाई फुट लंबी मूंछों की वजह से पहचानते हैं। फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं। 

इस सीट पर गुजरात विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा।

सेना से 2012 में मानद लेफ्टिनेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए सोलंकी का कहना है कि उन्हें चुनाव लड़ना बहुत पसंद है और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं तब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उम्मीदवार था। मैं चुनाव हार गया लेकिन हार नहीं मानी। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस बार भी मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं।”

सोलंकी का दावा है कि उन्होंने पश्चिम, पूर्व से लेकर उत्तर तक विभिन्न सीमाओं पर काम किया है और कहते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान वे जहां भी जाते हैं, उनकी मूंछें लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।

उन्होंने कहा, “जब मैं सेना में था, मेरी मूंछें ध्यान आकर्षित करती थीं क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी हमेशा इसकी प्रशंसा करते थे। जब मैं चुनाव लड़ रहा होता हूं तो लोग मेरी मूंछें देखकर हंसते हैं। बच्चे आकर इसे छूने की कोशिश करते हैं, जबकि युवा ऐसी मूंछें बढ़ाने के तरीके के बारे में सुझाव मांगते हैं।”.

उन्होंने कहा कि यदि वह निर्वाचित होते हैं, तो वह गुजरात सरकार से युवाओं को मूंछें बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के लिए एक कानून लाने की अपील करेंगे और पूर्व-सैनिकों से संबंधित मुद्दों को भी उठाएंगे।. उन्होंने कहा, “जो भी मूंछें रखता है, सरकार को उसे इनके रखरखाव के लिए कुछ राशि का भुगतान करना चाहिए।”.

सोलंकी मूंछें बढ़ाने के लिए अपने पिता से प्रेरित हुए और 19 साल की उम्र में सेना में शामिल होने तक उनकी मूंछे काफी लंबी हो चुकी थीं। उन्होंने कहा, “सेना में, मुझे अपनी मूंछों के रखरखाव के लिए विशेष भत्ता मिलता था। मैं अपनी रेजिमेंट में मूंछवाला के रूप में जाना जाता था। मेरी मूंछें मेरी शान हैं। यह मुझे भीड़ से अलग करती हैं।”.

सोलंकी कहते हैं कि वह जब तक चुनाव जीत नहीं जाते, तब तक चुनाव लड़ना नहीं छोड़ेंगे।. हिम्मतनगर से भाजपा ने वीरेंद्रसिंह जाला को, कांग्रेस ने कमलेशभाई पटेल को और आम आदमी पार्टी (आप) ने निर्मलसिंह परमार को टिकट दिया है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM