कांग्रेस नेताओं में होड़ मची है कौन मोदी को कितनी गंदी गाली दे सकता है : मोदी
कांग्रेस नेताओं में होड़ मची है कौन मोदी को कितनी गंदी गाली दे सकता है : मोदी
Published : Dec 1, 2022, 2:13 pm IST
Updated : Dec 1, 2022, 2:13 pm IST
SHARE ARTICLE
There is competition among Congress leaders who can abuse Modi so much: Modi
There is competition among Congress leaders who can abuse Modi so much: Modi

 पंचमहल जिले के कलोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा।’

अहमदाबाद :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है।

खरगे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी। गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’. खरगे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है।

 पंचमहल जिले के कलोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा।’’.  उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर कभी यकीन नहीं किया वे अब रामायण के ‘रावण’ को लेकर आए हैं। मुझे आश्चर्य है कि मेरे लिए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के बावजूद उन्होंने पश्चाताप नहीं किया, माफी मांगने के बारे में तो भूल ही जाओ।’’.  

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं।.  कलोल सहित शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM