अहमदाबाद : अचानक बेडरूम में लगी भीषण आग, परिवार के तीन सदस्यों की मौत
अहमदाबाद : अचानक बेडरूम में लगी भीषण आग, परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Published : Jan 2, 2023, 12:23 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Ahmedabad: Suddenly a huge fire broke out in the bedroom, three family members died
Ahmedabad: Suddenly a huge fire broke out in the bedroom, three family members died

“आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और एक फोरेंसिक टीम इसका पता लगाने में जुटी है। हम आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं कर सकते।

अहमदाबाद : अहमदाबाद में एक डुप्लेक्स मकान के शयनकक्ष में सोमवार को सुबह आग लगने से दंपति और उनके आठ साल के बेटे की मौत हो गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। संभागीय दमकल अधिकारी ओम जडेजा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब आग लगी तो पीड़ित घर की पहली मंजिल पर स्थित शयनकक्ष में थे। 

उन्होंने कहा, “आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और एक फोरेंसिक टीम इसका पता लगाने में जुटी है। हम आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं कर सकते। यह भी संभव है कि परिवार कमरे को गर्म रखने के लिए आग का इस्तेमाल कर रहा था और जब आग भड़की तो वह फंस गया।”

अधिकारी ने कहा, “सूचना मिलने के बाद जब दमकल की पहली गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तो कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। जब बचाव दल ने इमारत में प्रवेश किया, तो उन्हें पहली मंजिल पर शयनकक्ष के दरवाजे के पास तीन शव पड़े मिले।”

जडेजा ने कहा कि पीड़ितों की मौत संभवत: धुआं सांस के साथ अंदर लेने तथा दम घुटने से हुई। शरीर के कुछ हिस्से भी जले हुए पाए गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान जयेश वाघेला (40), उनकी पत्नी हंसाबेन (35) और बेटे रोहन के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले कि आग घर के अन्य हिस्सों में फैलती, अग्निशमन दल ने उस पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM