अडाणी कौशल विकास केंद्र को बिना टेंडर दिए दिए गए ठेके: गुजरात सरकार
अडाणी कौशल विकास केंद्र को बिना टेंडर दिए दिए गए ठेके: गुजरात सरकार
Published : Mar 2, 2023, 5:27 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Contracts given to Adani Skill Development Center without tender
Contracts given to Adani Skill Development Center without tender

अडाणी फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, “सक्षम अडाणी समूह की एक कौशल विकास परियोजना है, जो कौशल आधारित प्रशिक्षण..

गांधीनगर : गुजरात की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को जानकारी दी कि अनुसूचित जाति के युवाओं को प्रशिक्षण मुहैया करने के मकसद से स्थापित ‘अडाणी कौशल विकास केंद्र, अहमदाबाद’ का ठेका देने के लिए कोई निविदा प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी।

प्रश्नकाल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हेमंत अहीर के एक सवाल का जवाब देते हुए राज्य की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भानुबेन बाबरिया ने कहा कि अनुसूचित जाति कल्याण निदेशक ने मार्च 2019 में अनुसूचित जाति के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे और अगस्त 2019 में एक कार्य आदेश जारी किया था।

बाबरिया के लिखित जवाब के मुताबिक, अनुबंध के तहत राज्य सरकार इन युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए अडाणी कौशल विकास केंद्र को 13.98 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जिसमें से 7.87 लाख रुपये का भुगतान पिछले दो वर्षों में किया जा चुका है।  एक पूरक प्रश्न कि क्या ठेका देने में निविदा प्रक्रिया का पालन किया गया था, बाबरिया ने ‘न’ में उत्तर दिया। उन्होंने आगे कहा कि 2021 और 2022 में उक्त केंद्र में अनुसूचित जाति के एक भी युवा को प्रशिक्षण नहीं दिया गया।

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘अडाणी कौशल विकास केंद्र’ (कंपनी अधिनियम की) धारा-8 के तहत एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जो कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करती है, ताकि “भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत कौशल की मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को पाटकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके।”

अडाणी फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, “सक्षम अडाणी समूह की एक कौशल विकास परियोजना है, जो कौशल आधारित प्रशिक्षण मुहैया कराके यु‍वाओं की रोजगार पाने की संभावनाएं बढ़ाती है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है।” वेबसाइट के मुताबिक, ‘‘ अडाणी कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से यह परियोजना भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप काम करती है।”

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM