गुजरात : बारात में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
गुजरात : बारात में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Published : Feb 3, 2023, 11:57 am IST
Updated : Feb 3, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Father-son arrested for firing Harsh in a wedding procession
Gujarat: Father-son arrested for firing Harsh in a wedding procession

अमरेली पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य आरोपी पेशे से किसान है और उस पर व उसके पिता पर शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला...

अमरेली (गुजरात) : गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में बारात में कथित तौर पर हर्ष फायरिंग करने के आरोप में 41 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। अमरेली पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य आरोपी पेशे से किसान है और उस पर व उसके पिता पर शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, बंदूक का लाइसेंस आरोपी पिता के नाम पर है और उसके बेटे को बंदूक चलाने का अधिकार नहीं था।.

यह घटना बृहस्पतिवार सुबह सावरकुंडला जिले के मोलदी गांव में हुई।. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी को एक ग्रामीण की बारात उसके घर के पास पहुंचने पर अपने पिता की डबल-बैरल बंदूक से हवा में गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। हर्ष फायरिंग के बाद बारात आगे बढ़ती है।.विज्ञप्ति के अनुसार, इस घटना की सूचना मिलने के बाद अमरेली पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने कार्रवाई की और शस्त्र कानून के उल्लंघन के लिए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।. विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल बंदूक भी जब्त कर ली गई है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM