गुजरात चुनाव: खुद वोट डालने के बाद, पीएम मोदी ने ट्विटर पर माँगे वोट

खबरे |

खबरे |

गुजरात चुनाव: खुद वोट डालने के बाद, पीएम मोदी ने ट्विटर पर माँगे वोट
Published : Dec 5, 2022, 2:16 pm IST
Updated : Dec 5, 2022, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat elections: Pm Modi seeks votes on Twitter after casting his vote
Gujarat elections: Pm Modi seeks votes on Twitter after casting his vote

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

Gujrat: गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में हो रही वोटिंग के लिए पीएम मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।" अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

PM मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''"गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।"

इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी। सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। मतदान के लिए 26 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। 

इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अन्‍य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी, आम आदमी पार्टी के भरत सिंह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्‍मीदवार हैं।
 

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM