गुजरात: बेटी के किया प्रेम विवाह तो पुरे परिवार ने खा लिया जहर, दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

खबरे |

खबरे |

गुजरात: बेटी के किया प्रेम विवाह तो पुरे परिवार ने खा लिया जहर, दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
Published : Sep 6, 2023, 3:30 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 3:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Daughter's love marriage, whole family consumes poison, one dead, two hospitalized
Gujarat: Daughter's love marriage, whole family consumes poison, one dead, two hospitalized

घटना में व्यक्ति और बड़े बेटे की मौत हो गई।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. जिले में बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश दंपति और उनके दो बेटों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना में व्यक्ति और बड़े बेटे की मौत हो गई। ढोलका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति की बेटी ने करीब एक साल पहले दलित समुदाय के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इससे परिवार कथित तौर पर नाखुश था।

उन्होंने बताया कि किरन राठौड़ (52), उनकी पत्नी नीताबेन (50) और बेटे हर्ष (24) तथा हर्षिल (19) ने मंगलवार रात कथित तौर पर जहर खा लिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी तथा छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है। पड़ोसियों ने घटना के बारे में पता चलते ही एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति और बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। महिला और छोटे बेटे का वहां इलाज जारी है।’’

राठौड़ की बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों सहित 18 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM