गुजरात : जवानों ने ईरानी नौका से बरामद की 425 करोड़ रुपये हेरोइन, 5 आरोपी गिरफ्तार
गुजरात : जवानों ने ईरानी नौका से बरामद की 425 करोड़ रुपये हेरोइन, 5 आरोपी गिरफ्तार
Published : Mar 7, 2023, 10:23 am IST
Updated : Mar 7, 2023, 10:23 am IST
SHARE ARTICLE
Heroin worth Rs 425 cr seized from Iranian boat off Gujarat coast
Heroin worth Rs 425 cr seized from Iranian boat off Gujarat coast

कोस्ट गार्ड के जवानों ने 5 ईरानी नागरिकों को पकड़ा किया है ।

अहमदाबाद : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कच्छ जिले में एक बड़ी कार्रवाई की है , जिसमें  इंडियन कोस्ट गार्ड ने ओखा के पास गुजरात तट से एक ईरानी नौका को पकड़ा है, जिसमें कथित तौर पर 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम हेरोइन ले जायी जा रही थी। नौका के चालक दल के पांच ईरानी सदस्यों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा साझा की गई गुप्त सूचना के आधार पर, भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो गश्ती पोत को अरब सागर में गश्त के लिए तैनात किया।

एक अधिकारी ने बताया कि   ‘‘रात के समय, एक नौका को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया। भारतीय गश्ती पोतों द्वारा चुनौती दिए जाने पर नौका ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद नौका का पीछा कर इसे पकड़ा गया।’’ एक अधिकारी ने बताया कि  इस ईरानी नौका से 425 करोड़ रुपये की करीब 61 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसका मूल्य करीब 425 करोड़ रुपये है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM