‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ News: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरात के पंचमहल के लिए रवाना

खबरे |

खबरे |

‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ News: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरात के पंचमहल के लिए रवाना
Published : Mar 8, 2024, 12:50 pm IST
Updated : Mar 8, 2024, 12:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' leaves for Panchmahal, Gujarat News In Hindi
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' leaves for Panchmahal, Gujarat News In Hindi

एक चौराहे पर आदिवासी भी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया।

 Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' leaves for Panchmahal, Gujarat News In Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी। राहुल गांधी की यात्रा ने बृहस्पतिवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था। दाहोद जिले के झालोड शहर में लोगों को संबाधित करने के बाद उन्होंने इलाके के एक गांव में रात्रि विश्राम किया था।

उन्होंने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए। बाद में जब यात्रा शुक्रवार सुबह दाहोद शहर से फिर शुरू हुई तो रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। एक चौराहे पर आदिवासी भी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल एक खुले वाहन में बैठे थे और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

राहुल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक बड़ा केक भी काटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। राहुल का हालोल शहर जाने से पहले गोधरा में लोगों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।(pti)

(For more news apart from Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' leaves for Panchmahal, Gujarat News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM