ईडी ने अनिल जयसिंघानी को IPL से जुड़े धन शोधन मामले में किया गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

ईडी ने अनिल जयसिंघानी को IPL से जुड़े धन शोधन मामले में किया गिरफ्तार
Published : Apr 8, 2023, 3:42 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
ED arrests Anil Jaisinghani in money laundering case related to IPL
ED arrests Anil Jaisinghani in money laundering case related to IPL

आरोप है कि अमृता ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में बचाने से इनकार किया, तो उनसे पैसे ऐंठने की भी कोशिश की गई।

अहमदाबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में संदिग्ध बुकी अनिल जयसिंघानी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत देने की कोशिश करने और ब्लैकमेल करने की साजिश रचने के आरोप में जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिक्षा को हाल में गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि अमृता ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में बचाने से इनकार किया, तो उनसे पैसे ऐंठने की भी कोशिश की गई।

ईडी के अहमदाबाद कार्यालय ने शुक्रवार को पेशी वारंट के साथ मुंबई की एक अदालत का रुख किया और जयसिंघानी को हिरासत में लिया। जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उसकी हिरासत की मांग की।

ईडी अहमदाबाद की एक अदालत द्वारा जयसिंघानी के खिलाफ अतीत में जारी एक गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई कर रही थी। यह वारंट आईपीएल मैचों में कथित सट्टेबाजी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 2015 में जारी किया गया था। इस मामले की जांच संघीय एजेंसी कर रही है।

समझा जाता है कि शुक्रवार को जयसिंघानी को हिरासत में लेने के बाद एजेंसी इस मामले में उसका बयान दर्ज कर रही है। जयसिंघानी को शराब के कथित अवैध कारोबार के एक मामले में हाल में मध्य प्रदेश पुलिस ने भी हिरासत में लिया था।

पिता-पुत्री पर आरोप है कि उन्होंने एक साजिश रची, जिसके तहत अनिक्षा ने अमृता फडणवीस के साथ दोस्ताना संबंध बनाए और फिर उनसे ‘अपने पिता को उसके खिलाफ लंबित कई आपराधिक मामलों से बचाने’ का अनुरोध किया, क्योंकि अमृता के पति लोक सेवक (उपमुख्यमंत्री) हैं।

अनिक्षा ने अमृता फडणवीस को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की।.

दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को अनिल जयसिंघानी और अनिक्षा के खिलाफ कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिनमें अमृता फडणवीस अनिक्षा से कथित रूप से लाभ लेते हुए नजर आ रही हैं।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM