कांग्रेस के नकारात्मक राजनीति की हार ही, हमारे विकास के एजेंडे की जीत है: भाजपा

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस के नकारात्मक राजनीति की हार ही, हमारे विकास के एजेंडे की जीत है: भाजपा
Published : Dec 8, 2022, 12:19 pm IST
Updated : Dec 8, 2022, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Defeat of negative politics of Congress is victory of our development agenda: BJP
Defeat of negative politics of Congress is victory of our development agenda: BJP

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बारे में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनकी उपस्थिति सोशल मीडिया और शहरी मतदाताओं के एक वर्ग तक ही सीमित है।

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने  गुरूवार को कहा कि यह उसके विकास के एजेंडे की जीत और कांग्रेस के ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ की हार है।

गुजरात की 182-सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव के तहत जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती दिख रही है। करीब 150 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।

ये रूझान अगर नतीजों में परिवर्तित होते हैं तो गुजरात में भाजपा की लगातार सातवीं जीत होगी। जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है। सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुके हैं और वहां उत्सव सा माहौल है। उन्होंने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाइयां भी बांटी।

भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता यमल व्यास ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘यह भाजपा के डबल इंजन के विकास के एजेंडे की जीत है। भारी जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। भाजपा द्वारा राज्य में चलाए गए विकास के एजेंडे की यह जीत है।’’

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बारे में व्यास ने कहा, ‘‘कांग्रेस को सीख लेनी चाहिए कि नकारात्मक राजनीति से उसे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। कांग्रेस को प्रदश की जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।’’

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बारे में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनकी उपस्थिति सोशल मीडिया और शहरी मतदाताओं के एक वर्ग तक ही सीमित है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक साढ़े 11 बजे तक के रुझानों में भाजपा ने 154 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी थी जबकि कांग्रेस 17 और आप छह सीटों पर आगे है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM