Bharat jodo Yatra 2.O : गुजरात से मेघालय होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण

खबरे |

खबरे |

Bharat jodo Yatra 2.O : गुजरात से मेघालय होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण
Published : Aug 10, 2023, 5:05 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

राहुल गांधी एक बार फिर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकलने वाले हैं. अपनी पदयात्रा के इस दूसरे चरण में वह गुजरात से शुरू होकर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय तक पैदल चलने वाले हैं. पिछले साल सितंबर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त हुई थी.    

यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होनें संवाददाताओं से कहा कि विभिन्न राज्यों के भीतर पार्टी के नेता इस दौरान एक समानांतर मार्च करेंगे. पटोले ने कहा, ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक शुरू होगा.’ प्रमुख कांग्रेस नेता पश्चिमी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मार्च का नेतृत्व करेंगे.

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा था, ‘हमने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू करने का निमंत्रण दिया है, जो महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है.’
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM