गुजरात के राज्यपाल से मिले भूपेंद्र पटेल, सरकार बनाने का दावा पेश किया
गुजरात के राज्यपाल से मिले भूपेंद्र पटेल, सरकार बनाने का दावा पेश किया
Published : Dec 10, 2022, 4:59 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Bhupendra Patel meets Gujarat Governor, stakes claim to form government
Bhupendra Patel meets Gujarat Governor, stakes claim to form government

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद पटेल राजभवन पहुंचे। पटेल के साथ भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल भी...

गांधीनगर : गुजरात के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद पटेल राजभवन पहुंचे। पटेल के साथ भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल भी राजभवन गए।

पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड मैदान में एक समारोह में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पटेल ने विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर 2021 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी की जगह ली थी।

विधायक कानू देसाई, गणपत वसावा, हर्ष सांघवी, जीतू वाघानी और पूर्णेश मोदी सहित अन्य भी मौजूद थे, जब पटेल ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने वाला पत्र सौंपा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सदस्यीय सदन में 156 सीट पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM