गुजरात : नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू
गुजरात : नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू
Published : Dec 10, 2022, 1:48 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: BJP Legislature Party meeting begins for the election of the new Chief Minister
Gujarat: BJP Legislature Party meeting begins for the election of the new Chief Minister

पार्टी ने घोषणा की, नयी सरकार का शपथग्रहण 12 दिसंबर को होगा जिसमें प्रधानमंत्री और शाह के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

गांधीनगर :  गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शनिवार को यहां शुरू हो गई जिसमें विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। 

यह बैठक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में हो रही है।

भूपेंद्र पटेल (60) ने राज्य में नयी सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है।.

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा बैठक में मौजूद हैं।. नए नेता के चुनाव के लिए बैठक महज औपचारिकता है क्योंकि पार्टी ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि अहमदाबाद जिले में घाटलोढिया विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार 1.92 लाख मतों से जीतने वाले पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पटेल ने पिछले सात सितंबर में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी का स्थान लिया था।.

पार्टी ने घोषणा की है कि नयी सरकार का शपथग्रहण 12 दिसंबर को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा की 156 सीट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने पहले घोषणा की थी कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM