गुजरात : 25 करोड़ रुपये के सोना तस्करी मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
गुजरात : 25 करोड़ रुपये के सोना तस्करी मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Published : Jul 11, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सोने का पेस्ट बनाकर उसकी तस्करी की कोशिश कर रहे थे।

सूरत: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हाल में करीब 25 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के संबंध में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के लोक अभियोजक नयन सुखदवाला ने मंगलवार को बताया कि सब-इंस्पेक्टर पराग दवे सूरत हवाई अड्डे पर आव्रजन कार्यालय में काम करता है और वह हवाई अड्डे पर एक शौचालय में तीन यात्रियों द्वारा लाए 48.2 किलोग्राम के सोने की तस्करी में मदद की कोशिश कर रहा था।

ये लोग सोने का पेस्ट बनाकर उसकी तस्करी की कोशिश कर रहे थे। सुखदवाला ने बताया कि सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने दवे को दो दिन के लिए डीआरआई की हिरासत में भेज दिया।उन्होंने बताया कि शारजाह से आए इन यात्रियों को सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

लोक अभियोजक ने कहा, ‘‘उन्हें आरोपी (दवे) को पार्सल देने को कहा गया था ताकि वह हवाई अड्डे के बाहर सोने की तस्करी से पहले जांच से बचाने के लिए आव्रजन जांच चौकी से पहले उसे शौचालय में छिपा सकें।’’ सुखदवाला ने बताया कि दवे को जैसे ही तीनों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिली तो वह पेट में दर्द की शिकायत करते हुए हवाई अड्डे से चला गया।

उन्होंने बताया कि सोने की तस्करी में दवे की संलिप्तता की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और 12 लाख रुपये का एक ‘ब्लैंक चेक’ बरामद किया।

सुखदवाला ने बताया, ‘‘पुलिस अधिकारी को सोने को आव्रजन जांच से बचाने और उसे हवाई अड्डे के बाहर किसी व्यक्ति को सौंपने का काम दिया गया था।’’ सूरत पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि उन्होंने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की कथित संलिप्तता की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Location: India, Gujarat, Surat

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM