गुजरात : भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पटेल लगातार दूसरी बार..
गुजरात : भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पटेल लगातार दूसरी बार..
Published : Dec 12, 2022, 10:17 am IST
Updated : Dec 12, 2022, 10:17 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Bhupendra Patel will take oath as Chief Minister of Gujarat today.
Gujarat: Bhupendra Patel will take oath as Chief Minister of Gujarat today.

हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में BJP ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है। यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में BJP की लगातार 7वीं जीत है।

अहमदाबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सोमवार यानी आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपराह्न दो बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे।भाजपा के नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है। यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है। पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए भाजपा में गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी को जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की मुश्किल राह पार करनी होगी।

उन्होंने कहा कि विधायक कनू देसाई, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, शंकर चौधरी, पूर्णेश मोदी, मनीषा वकील और रमन पाटकर वे नेता हैं, जिनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM