गुजरात : भूपेंद्र पटेल ने संभाला मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार
गुजरात : भूपेंद्र पटेल ने संभाला मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार
Published : Dec 13, 2022, 4:00 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Bhupendra Patel takes charge as Chief Minister
Gujarat: Bhupendra Patel takes charge as Chief Minister

पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली...

अहमदाबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राज्य सचिवालय में गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभाला।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पटेल के साथ कैबिनेट स्तर के आठ मंत्रियों सहित सभी 16 मंत्रियों ने भी स्वर्णिम संकुल-1 और स्वर्णिम संकुल-2 में अपने-अपने विभागों का प्रभार संभाला।

पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सोमवार को एक भव्य समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है।

मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने से पहले पटेल ने मंगलवार को सभी मंत्रियों को उनके दफ्तर में जाकर बधाई दी।

कैबिनेट मंत्रियों में कनू देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर और भानुबेन बावरीया शामिल हैं।

हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं । राज्य के छह अन्य मंत्रियों में पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुवरजी हलपति शामिल हैं।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM