गुजरात में उत्साह से मना उत्तरायण त्योहार, अमित शाह ने भी की पतंगबाजी
गुजरात में उत्साह से मना उत्तरायण त्योहार, अमित शाह ने भी की पतंगबाजी
Published : Jan 14, 2023, 6:41 pm IST
Updated : Jan 14, 2023, 6:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttarayan festival celebrated with enthusiasm in Gujarat, Amit Shah also did kite flying
Uttarayan festival celebrated with enthusiasm in Gujarat, Amit Shah also did kite flying

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरायण के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। भगवान सूर्य नारायण सभी के जीवन में खुशी, शांति एवं समृद्धि लायें।’’

अहमदाबाद :  गुजरात में शनिवार को उत्तरायण उत्सव के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घर की छतों और खुले मैदानों में उमड़ पड़े। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अपने परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल हुए।

इस मौके पर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया और लोगों ने संगीत सुनते हुए फाफड़ा-जलेबी, उंधियू और चिक्की जैसे व्यंजनों का आनंद लिया। दो साल कोविड-19 महामारी के कारण उत्सव नहीं मनाया गया था, लेकिन इस बार यह उत्सव कोरोना की वजह से प्रभावित नहीं हुआ है।

इस बीच, मांझे से घायल होने या पतंग उड़ाते समय ऊंचाई से गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

पुलिस ने बताया कि मेहसाणा जिले के विसनगर शहर में तीन साल की बच्ची की तथाकथित ‘चीनी’ मांझे से गला कटने से मौत हो गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में अपने परिवार, मित्रों तथा पार्टी नेताओं के साथ यह त्योहार मनाया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बाद में वह और उनकी पत्नी वेजलपुर की एक आवासीय सोसाइटी गए जहां उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ एक इमारत की छत पर पतंग उड़ायी।

मुख्यमंत्री पटेल दरियापुर इलाके में गए और अपने पुराने दोस्तों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने वहां एक इमारत की छत से पतंग भी उड़ायी।

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने अपने गृहनगर सूरत में परिवार और दोस्तों के साथ पतंग उड़ाते हुए यह त्योहार मनाया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह, मुख्यमंत्री पटेल और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोगों को बधाई दी।मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर गुजराती में कहा, ‘‘आप सभी को शुभकामनाएं। ईश्वर करें पतंग का यह त्योहार आपके जीवन में खुशी और उत्साह लेकर आए, आप सभी के स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।’’

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरायण के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। भगवान सूर्य नारायण सभी के जीवन में खुशी, शांति एवं समृद्धि लायें।’’

राज्यपाल ने अपने संदेश में मकर संक्रांति- उत्तरायण उत्सव के मौके पर लोगों से ‘‘आपसी स्नेह, सद्भाव और सहानुभूति’’ रखने की अपील की। बहरहाल, 108 आपात प्रबंधन सेवा ने दोपहर तक पतंग उड़ाने के दौरान जख्मी होने की 29 घटनाओं की जानकारी दी, जिसमें से 14 मामले अकेले अहमदाबाद में आए। ऊंचाई से लोगों के गिरने के 73 मामले भी सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि सूरत शहर के लिम्बायत इलाके का कल्पेश ठाकोर (18) पतंग के मांझे से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM