गुजरात: खड़े ट्रक से टकराई जीप, छह लोगों की मौत, आठ व्यक्ति घायल

खबरे |

खबरे |

गुजरात: खड़े ट्रक से टकराई जीप, छह लोगों की मौत, आठ व्यक्ति घायल
Published : Feb 15, 2023, 5:40 pm IST
Updated : Feb 15, 2023, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Jeep rams into parked truck, six killed, eight injured
Gujarat: Jeep rams into parked truck, six killed, eight injured

जीप में कुल 15 यात्री सवार थे और यह घटना राधानपुर के पास की है।

पाटन : गुजरात के पाटन जिले में बुधवार की दोपहर एक खड़े ट्रक से जीप के टकरा जाने पर चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक के के पांड्या ने बताया कि पहिये का टायर फटने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप एक खड़े ट्रक से जा टकराई। उन्होंने कहा कि जीप में कुल 15 यात्री सवार थे और यह घटना राधानपुर के पास की है।

अधिकारी ने कहा कि जीप वाराही गांव जा रही थी। मृतकों की पहचान संजूभाई फुलवाड़ी (50), काजल परमार (59), दुदाभाई राठौड़ (50), राधाबेन परमार (35), अमृता वंजारा (15) और पिनालबेन वंजारा (7) के रूप में हुई है। 

पांड्या ने कहा कि घायल लोगों को राधनपुर और पाटन स्थित विभिन्न अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की उचित धाराओं के तहत दोनों वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Location: India, Gujarat, Patan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM