Gujarat News: गुजरात के तट के निकट 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, आठ ईरानी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Gujarat News: गुजरात के तट के निकट 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, आठ ईरानी गिरफ्तार
Published : Nov 15, 2024, 3:22 pm IST
Updated : Nov 15, 2024, 3:22 pm IST
SHARE ARTICLE
700 kg drugs seized near Gujarat coast Iranians arrested News In Hindi
700 kg drugs seized near Gujarat coast Iranians arrested News In Hindi

अभियान को एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

700 kg of drugs seized near Gujarat coast, eight Iranians arrested News In Hindi: मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को गुजरात के तट के पास लगभग 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त होने के बाद आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बयान जारी कर कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर 'सागर मंथन - 4' नाम से एक अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान नौसेना ने एक जहाज की पहचान की और उसे रोक दिया।

एनसीबी ने कहा कि भारतीय जलक्षेत्र में लगभग 700 किलोग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ की बड़ी खेप जब्त की गई। इस अभियान के दौरान आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने खुद को ईरानी बताया है।

अभियान को एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह अभियान हमारी एजेंसियों के बीच सहज समन्वय का एक शानदार उदाहरण है।

शाह ने 'एक्स' पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कदम उठाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 700 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया।”

(For more news apart from 700 kg of drugs seized near Gujarat coast, eight Iranians arrested News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM