गुजरात: दरगाह गिराने के नोटिस पर भीड़ ने किया पथराव, एक की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

खबरे |

खबरे |

गुजरात: दरगाह गिराने के नोटिस पर भीड़ ने किया पथराव, एक की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल
Published : Jun 17, 2023, 1:28 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Mob pelts stones on dargah demolition notice
Mob pelts stones on dargah demolition notice

मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए एक दरगाह को गिराने की नगर निकाय की योजना के विरोध में लोगों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और एक वाहन को आग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार रात जूनागढ़ के मजेवाड़ी दरवाजा के पास हुई। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया तथा बाद में 174 लोगों को हिरासत में ले लिया।

व्यक्ति की मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा, लेकिन पुलिस को संदेह है कि भीड़ द्वारा फेंके गए पत्थर के कारण उसकी मौत हुई है।

पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वसमशेट्टी ने कहा, ‘‘14 जून को जूनागढ़ नगर निगम ने मजेवाड़ी दरवाजा के पास एक मस्जिद को जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस से भड़के करीब 500-600 लोग शुक्रवार की रात धार्मिक ढांचे के पास जमा हो गए और सड़कों को जाम कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद जूनागढ़ के पुलिस उपाधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तथा मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने एवं प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के उद्देश्य से करीब एक घंटे तक विचार-विमर्श हुआ लेकिन इसके बाद रात करीब सवा दस बजे पुलिसकर्मियों पर कुछ पत्थर फेंके गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दरगाह को नोटिस दिए जाने से आक्रोशित कुछ लोग नारेबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों की ओर आगे बढ़े और उन पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

वसमशेट्टी ने जानकारी दी कि घटना में जूनागढ़ के पुलिस उपाधीक्षक, तीन उपनिरीक्षक और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए, हालांकि इन सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि भीड़ ने एक वाहन में भी आग लगा दी।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और संभवत: पथराव उसकी मौत का कारण है। लेकिन मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 174 लोगों को पकड़ा है।’’

वसमशेट्टी ने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और हिंसा में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Location: India, Gujarat, Junagadh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM