गुजरात: राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे
गुजरात: राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे
Published : Feb 18, 2023, 1:53 pm IST
Updated : Feb 18, 2023, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Jewelery worth Rs 3.88 crore looted on Rajkot-Ahmedabad highway
Gujarat: Jewelery worth Rs 3.88 crore looted on Rajkot-Ahmedabad highway

कूरियर कंपनी के मैनेजर पिंटू सिंह ने बताया, "हमारी वैन हर दिन राजकोट से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कीमती सामान पहुंचाती है।

सुरेंद्रनगर : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लुटेरों के एक गिरोह ने कूरियर कंपनी के डिलीवरी वैन से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण सहित अन्य आभूषण लूट लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक हरेश दुधत ने बताया कि लुटेरे शुक्रवार देर रात तीन कार में आए और राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर सायला कस्बे के पास वैन रोक कर वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘हमलावर वैन से 3.88 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के बाद फरार हो गए। दोषियों को पकड़ने के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है।" वहीं, राजकोट स्थित कूरियर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि आभूषणों की खेप को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ले जाया जा रहा था, जहां से उसे देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाना था।

कूरियर कंपनी के मैनेजर पिंटू सिंह ने बताया, "हमारी वैन हर दिन राजकोट से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कीमती सामान पहुंचाती है। शुक्रवार देर रात वैन चालक ने हमें किसी और के मोबाइल से फोन करके बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करके आभूषण के पार्सल लूट लिए हैं। पार्सल लगभग 50 व्यापारियों और ज्वैलर्स के थे।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM