Gujarat: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक झड़प, 10 व्यक्ति गिरफ्तार
Gujarat: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक झड़प, 10 व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jul 18, 2023, 4:25 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

10 आरोपियों के खिलाफ दंगा, हमला और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।.

पाटन (गुजरात): गुजरात के पाटन जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई सांप्रदयिक झड़प में आठ लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री का खुलासा नहीं किया है जिसके कारण 16 जुलाई की रात बलीसाना कस्बे में झड़प हुई। सूत्रों ने बताया कि यह पोस्ट बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बारे में थी।

बलीसाना थाने के निरीक्षक जे एस चौधरी ने कहा, ‘‘हमने अब तक दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक पक्ष के आठ व्यक्ति सोमवार को गिरफ्तार किये गये थे, जबकि दूसरे पक्ष के कृष पटेल समेत दो लोग मंगलवार को गिरफ्तार किये गये।’’.

चौधरी ने कहा कि 10 आरोपियों के खिलाफ दंगा, हमला और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।.

पुलिस जांच के सिलसिले में कुछ गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को बलीसाना के मस्जिद चौक इलाके में ले गई, जहां यह घटना घटी थी। पुलिस की इस कवायद (जिसे अपराध का नाट्यरूपांतरण कहा गया) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित हो रहा है। .

पुलिस उपाधीक्षक के के पांड्या के मुताबिक, कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है। 

आरिफ शेख की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक कृष पटेल और निमेष पटेल ने उन पर और उनके चाचा इलियास शेख पर हमला किया जबकि एक युवक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस युवक और इलियास शेख के बीच पहले ही समझौता हो चुका था। .

आरिफ ने आरोप लगाया कि दोनों ने इलियास पर लोहे की छड़ से हमला किया और उन पर पथराव भी फेंके।.

जवाबी शिकायत में, मीतकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक की ओर से अपलोड की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आरिफ और इलियास समेत 35 लोगों के समूह ने मस्जिद चौक पर उन पर तथा उनके पांच दोस्तों पर जान से मारने के इरादे से पाइप, तलवार और डंडे से हमला किया।

Location: India, Gujarat, Patan

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM