Gujarat Bharuch Accident: भरूच में वैन-ट्रक की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Gujarat Bharuch Accident: भरूच में वैन-ट्रक की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत
Published : Nov 19, 2024, 11:11 am IST
Updated : Nov 19, 2024, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
 van-truck collision in Bharuch, Gujarat Six people died news In Hindi
van-truck collision in Bharuch, Gujarat Six people died news In Hindi

दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई। जब हादसा हुआ.

Van-Truck collision in Bharuch, Gujarat Six people died news In Hindi: गुजरात के भरूच जिले में एक निजी वैन के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई। जब हादसा हुआ, तब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे।

पनामिया ने कहा, ‘‘वैन ने मगनद गांव के पास सड़क की बाईं लेन पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्हें जंबूसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।’’

मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (छह) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जंबूसर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (लापरवाही या जल्दबाजी में वाहन चलाकर मानव जीवन को जोखिम में डालना) और 285 (सार्वजनिक मार्ग या आवागमन में बाधा या खतरा पैदा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि चालक को अब तक पकड़ा नहीं गया है।(PTI)

(For more news apart from  van-truck collision in Bharuch, Gujarat Six people died news In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM