Gujarat में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, 24 साल पहले आया था भारत, ATS ने दबोचा
Gujarat में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, 24 साल पहले आया था भारत, ATS ने दबोचा
Published : Oct 20, 2023, 4:36 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स गुजरात में रह रहा था और आणंद से बाहर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।

 आणंद : गुजरात एटीएस ने आज एक पाकिस्तानी जासूस आणंद जिले से गिरफ्तार किया है.  जासूस भारत में एक पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम कर रहा था। वहीं अब गिरफ्तार किए गए लोगों के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए भी एटीएस पूरे गुजरात में छापेमारी चल रही है। एटीएस ने यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिले खुफिया इनपुट के बाद की है। 

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स गुजरात में रह रहा था और आणंद से बाहर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह पहले पाकिस्तानी नागरिक था, जिसे बाद में भारतीय नागरिकता मिल गई थी। एटीएस ने अनुसार आणंद जिले में रह रहा यह शख्स 24 साल पहले 1999 में भारत आया था। इसके बाद उसने 2006 में भारत की नागरिकता भी हासिल कर ली थी। उनका परिवार अभी भी पाकिस्तान में है।

गुजरात एटीएस के अनुसार आणंद जिले में रहे पाकिस्तानी हिंदू लाभशंकर महेश्वरी को जासूसी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार किए गया जासूस के पास पैसे और सिम कार्ड भी मिले हैं। पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी के लिए काम करने वाला यह जासूस भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के फोन से छेड़छाड़ करता था।

Location: India, Gujarat, Anand

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM