Godhra Riots: गोधरा कांड में सुप्रीम कोर्ट ने आठ दोषियों को दी जमामंत
Godhra Riots: गोधरा कांड में सुप्रीम कोर्ट ने आठ दोषियों को दी जमामंत
Published : Apr 21, 2023, 3:32 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Godhra Riots: Supreme Court grants bail to eight convicts in Godhra incident
Godhra Riots: Supreme Court grants bail to eight convicts in Godhra incident

इस घटना  में महिलाओं और बच्चों समेत 59 लोगों की मौत हो गई थी

गोधरा​: गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी के मामले में आठों दोषियों को सुप्रीम कोर्ट जमानत दे दी है। आठ अपराधी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। बता दें कि अदालत ने इन दोषियों को 17-18 साल जेल में बिताने के आधार पर जमानत दी है. इन दोषियों को निचली अदालत और हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

बता दें कि इस घटना  में महिलाओं और बच्चों समेत 59 लोगों की मौत हो गई थी. ट्रेन की बोगी को आग लगाए जाने के बाद पूरा गुजरात सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया था।.

बता दें कि इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चार दोषियों को राहत देने से इनकार कर दिया। चारों दोषियों को निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा घटना में उनकी भूमिका को उजागर करते हुए उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध किया गया था। 

जिन याचिकाकर्ताओं की जमानत याचिका खारिज हुई थी उनकी तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने पीठ से उनकी अर्जियों पर सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि कल त्योहार है। गुजरात सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले मेहता ने पहले कहा था कि यह केवल पथराव का मामला नहीं है, क्योंकि दोषियों ने साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगा दी थी जिससे 59 यात्रियों की मौत हो गई थी।

सजा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में कई याचिकाएं लंबित हैं।

गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी 2002 को ट्रेन की एस-6 बोगी में आग लगाए जाने से 59 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में दंगे भड़क उठे थे।

उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2017 के अपने फैसले में गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में 11 दोषियों को दी गई मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। उसने 20 अन्य को दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था।

Location: India, Gujarat, Godhra

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM