गुजरात: राजकोट में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग, 50 से अधिक कर्मचारियों को निकाला गया सुरक्षित

खबरे |

खबरे |

गुजरात: राजकोट में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग, 50 से अधिक कर्मचारियों को निकाला गया सुरक्षित
Published : Jun 22, 2023, 3:03 pm IST
Updated : Jun 22, 2023, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Fire breaks out at three-storey showroom in Rajkot
Fire breaks out at three-storey showroom in Rajkot

दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।’’

राजकोट (गुजरात) : गुजरात के राजकोट शहर में ‘फर्नीचर’ के तीन मंजिला शोरूम में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लगने के बाद 50 से अधिक कर्मचारियों को मौके से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माव्दी इलाके में स्थित ‘फर्नीचर’ के शोरूम में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

राजकोट के दमकल विभाग के अधिकारी आई. वी. खेर ने कहा, ‘‘ घटना की सूचना मिलने के बाद माव्दी दमकल स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की लपटे तीन मंजिला इमारत में ऊपर तक फैल गई थीं।’’ उन्होंने कहा लकड़ी का सामान (फर्नीचर) बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘फोम’ और अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई।

खेर ने कहा, ‘‘ मौके पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने 50 से अधिक कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाला। दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Location: India, Gujarat

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM