साणंद-अहमदाबाद के बीच उच्च गति की ट्रेन छह महीने में चलेगी: अश्विनी वैष्णव

खबरे |

खबरे |

साणंद-अहमदाबाद के बीच उच्च गति की ट्रेन छह महीने में चलेगी: अश्विनी वैष्णव
Published : Sep 23, 2023, 2:14 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Union Railway Minister Ashwini Vaishnav
Union Railway Minister Ashwini Vaishnav

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

साणंद (गुजरात): केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद और साणंद के बीच उच्च गति की ट्रेन अगले छह महीने में चलने लगेगी। यहां सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन के संयंत्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भी साणंद में रुकेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अहमदाबाद से साणंद के बीच विश्वस्तरीय रेल सेवा शुरू होगी। उच्च गति की ट्रेन जल्द ही, अगले छह महीने में शुरू हो जाएगी।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

सेमीकंडक्टर परिदृश्य के बारे में वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टरों की मांग अगले कुछ सालों में बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये तक होने वाली है। वैष्णव संचार एवं आईटी मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत में डिजायन किए गए और बनाए गए सेमीकंडक्टर के साथ देश के भविष्य का निर्माण करना है। सेमीकंडक्टर के मामले में गुजरात देश में सबसे आगे हो गया है। माइक्रोन ने जून में गुजरात में सेमीकंडक्टर असेंबली (तैयार करने वाली) और परीक्षण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की थी। इसमें कुल 2.75 अरब डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा। कंपनी ने साणंद में नए असेंबली और परीक्षण संयंत्र के चरणबद्ध निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ समझौता किया है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM