गुजरात पुलिस ने राज्य की 17 जेलों में की छापेमारी
गुजरात पुलिस ने राज्य की 17 जेलों में की छापेमारी
Published : Mar 25, 2023, 12:49 pm IST
Updated : Mar 25, 2023, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Police raids 17 jails in the state
Gujarat Police raids 17 jails in the state

उन्होंने कहा कि छापे के कुछ घंटों के दौरान जेल की बैरकों से स्मार्टफोन बरामद किए गए।

अहमदाबाद : गुजरात पुलिस राज्य के 17 कारागारों में यह पता लगाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई कर रही है कि वहां कोई अवैध गतिविधि तो नहीं हो रही है। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी इसके लिए भी की जा रही है कि ताकि यह पताा लगाया जा सके कि कैदियों को कानून के तहत सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।

गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय ने कहा कि शुक्रवार रात से शुरू हुए इस अभियान में अधिकारियों समेत करीब 1,700 पुलिसकर्मी शामिल हैं। शुक्रवार रात उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि छापेमारी अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और अन्य शहरों की केंद्रीय जेलों के साथ-साथ उप-जेलों में भी की जा रही है।

सहाय ने कहा, “इन छापों का मकसद यह पता लगाना है कि जेलों से कोई अवैध गतिविधि तो संचालित नहीं की जा रही है, साथ ही इसका उद्देश्य उन्हें रोकना भी है। इस अभियान में खोजी कुत्तों को भी शामिल किया गया है।” उन्होंने कहा कि अभियान का अन्य उद्देश्य यह पता लगाना भी है कि कैदियों को कानून के तहत उचित सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।

अभियान में शामिल पुलिसकर्मी कैमरों से लैस हैं और इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण गांधीनगर में राज्य पुलिस नियंत्रण केंद्र में किया जा रहा है जहां गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, डीजीपी सहाय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सहाय ने कहा, “ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैदियों और जेल अधिकारियों से बातचीत की।”

उन्होंने कहा कि छापे के कुछ घंटों के दौरान जेल की बैरकों से स्मार्टफोन बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि छापेमारी के बारे में अधिक जानकारी अभियान समाप्त होने पर दिन में साझा की जाएगी।

सहाय ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारी कैमरों से लैस हैं। अहमदाबाद की साबरमती जेल में भी छापेमारी की गई है जहां उत्तर प्रदेश का कथित गैंगस्टर अतीक अहमद और अहमदाबाद बम विस्फोट मामले के कई दोषी बंद हैं।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM