गुजरात : सरकारी स्कूल का गेट गिरने से आठ साल की छात्रा की मौत
गुजरात : सरकारी स्कूल का गेट गिरने से आठ साल की छात्रा की मौत
Published : Dec 26, 2022, 4:22 pm IST
Updated : Dec 26, 2022, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Eight-year-old girl dies after government school gate collapses
Gujarat: Eight-year-old girl dies after government school gate collapses

गेट की चपेट में आने से छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसे दाहोद के निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां से उसे ...

दाहोदर : गुजरात के दाहोद जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल में लोहे का गेट गिरने से उसकी चपेट में आकर आठ वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना 20 जनवरी को रामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई और घायल लड़की की मौत गत शुक्रवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान हुई।  जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मयूर पारेख ने बताया कि भारी लोहे का गेट उस समय छात्रा के ऊपर गिर गया जब वह नजदीक में खेल रही थी।

उन्होंने बताया कि गेट की चपेट में आने से छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसे दाहोद के निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां से उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़की की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पारेख ने बताया कि घटना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दाहोद ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM