Gujarat News: गुजरात, राजस्थान से ₹230 करोड़ की ड्रग्स के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार
Gujarat News: गुजरात, राजस्थान से ₹230 करोड़ की ड्रग्स के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार
Published : Apr 28, 2024, 11:56 am IST
Updated : Apr 28, 2024, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
13 Arrested From Gujarat Rajasthan With ₹230 Drugs news in hindi
13 Arrested From Gujarat Rajasthan With ₹230 Drugs news in hindi

एटीएस को मिली गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार को छापेमारी की गई

Gujarat News: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते को एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक संयुक्त अभियान चलाकर गुजरात और राजस्थान में कथित तौर पर 230 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन रखने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एटीएस को मिली गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार को छापेमारी की गई क्योंकि उन्हें संदेह था कि अहमदाबाद निवासी मनोहरलाल एनानी और राजस्थान के कुलदीपसिंह राजपुरोहित ने मेफेड्रोन विनिर्माण इकाइयां स्थापित की थीं।

इसमें कहा गया है कि राजस्थान के सिरोही और जोधपुर के साथ साथ गांधीनगर के पिपलाज गांव और गुजरात के अमरेली जिले के भक्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों पर छापे मारे गए। जांच में पाया गया कि राजस्थान में एक औद्योगिक इकाई में मेफेड्रोन के उत्पादन में शामिल होने के आरोप में 2015 में डीआरआई द्वारा पकड़े जाने के बाद एनानी सात साल तक जेल में था।

फिलहाल इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में जांच कार्रवाई जारी है। ऐसे में देखना होगा की इस मामले में जांच के बाद और क्या कुछ निकलकर सामने आता हैं।

(For more news apart from 13 Arrested From Gujarat Rajasthan With ₹230 Drugs News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM